फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जेई से बदसलूकी मामले में उलझे नगर निगम अफसर

विज्ञापन
बरेली नगर निगम
विज्ञापन

जेई ने एई पर लगाया है बदसलूकी और द्विअर्थी भाषा प्रयोग करने का आरोप
विज्ञापन

विभागीय जांच पूरी न होने पर अब एससी/एसटी आयोग को भेजी शिकायत

बरेली। नगर निगम के सहायक अभियंता के खिलाफ बदसलूकी और और द्विअर्थी भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाने वाली महिला जेई ने अब एससी/एसटी आयोग से शिकायत की है। इस प्रकरण की नगर निगम में पहले से जांच चल रही है, हालांकि अभी उसका नतीजा सामने नहीं आया है। उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जेई नगर निगम की उत्पीड़न रोकने वाली कमेटी की सदस्य भी है।
नगर निगम में कार्यरत महिला जेई का आरोप है कि सहायक अभियंता ने अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद के सामने उनके साथ अभद्रता करते हुए द्विअर्थी शब्दों का प्रयोग किया था। दरअसल अपर नगरायुक्त ने एक ठेकेदार के लंबित भुगतान के प्रकरण में पिछले दिनों दोनों को अपने कार्यालय में बुलाया था। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एई का आरोप है कि महिला जेई ठेकेदार को भुगतान करने का दबाव बना रही थीं जो उनके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं था। इसलिए उन्होंने भुगतान के लिए इनकार कर दिया। एससी/एसटी आयोग को भेजी शिकायत में जेई ने मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। दिलचस्प यह है कि नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने शिकायत की जांच करने की जिम्मेदारी अपर नगरायुक्त श्यामलता आनंद को ही सौंपी है। जांच अधिकारी ने नगर निगम के मुख्य अभियंता वीके सिंह ने दोनों इंजीनियरों की कार्यशैली पर आख्या मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें