22 चर्चित पुलिसकर्मियों को दूर भेज गए प्रभाकर
विवादित व चर्चित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई को लेकर भी एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कार्यकाल याद किया जाएगा। रविवार को ही उन 22 चर्चित पुलिसकर्मियों की सूची सोशल मीडिया सेल ने सार्वजनिक की, जिन्हें विभिन्न वजहों से दूरदराज के जिलों में ट्रांसफर किया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: जत्थे में शामिल अराजकतत्व ने की फायरिंग, पुलिस ने बरसाईं लाठियां; DJ जब्त
एसएसपी ने दरोगा अनिल कुमार को वाराणसी जोन, राजेंद्र कुमार को जालौन जिला, सचिन कुमार शर्मा को हमीरपुर, अनुज कुमार तिवारी को महोबा, कावेंद्र कुमार सिंह को जौनपुर, राकेश सिंह को अमेठी, रजनीश कुमार तिवारी को इटावा, रवि कुमार शर्मा को झांसी, सुनील कुमार को गोंडा जिले में प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर कराया है।
इनके साथ ही हेड कांस्टेबल गंगाराम, राजेश, नितिन और रजबुल हुसैन को जिला मीरजापुर, आरक्षी राहुल कुमार को बांदा, दीपक कुमार और शुभम कुमार को जौनपुर, अनिल कुमार को अंबेडकरनगर, अंकित कुमार को कौशांबी, शमीम खान को महोबा व उत्तम कुमार को चित्रकूट ट्रांसफर किया गया है।