फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलत का नशा: बेटी से कराई जिस्मफरोशी, रोज खिलाती थी गर्भनिरोधक गोलियां, अब मां और मामा के खौफ से बुर्के में रहती है युवती

Fri, 10 Jun 2022 01:19 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली। 

सार

सीओ सिटी श्वेता यादव को पीड़ित युवती ने आपबीती सुनाई। कहा, मुंबई में डांस बार में काम करने पर बहुत पैसे मिलते थे। मगर, इस काम से उसे घिन आने लगी थी। वह किसी तरह अपनी जिंदगी बचाना चाहती थी। इस वजह से वहां से भाग निकली। कोई उसे पहचान न ले, इस वजह से बुर्का पहनकर रहने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां और मामाओं पर जबरन देह व्यापार और डांस बार में काम कराने का आरोप लगाने वाली युवती के सुभाषनगर पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि मुंबई से भागने के बाद मां और मामाओं के डर से हिंदू होने के बावजूद वह बुर्का पहनकर रहती है, ताकि कोई पहचान न सके। पुलिस अब उसका मेडिकल करा रही है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर क्षेत्र की युवती ने सात जून को अपनी मां, मौसा-मौसी, दो मामा और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि उसकी मां देह व्यापार का धंधा करती थी। पिछले साल मां ने एक व्यक्ति से पैसे लेकर उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद यह रोज का सिलसिला बन गया।

विरोध करने पर उसकी मां, मौसी और मौसा ने मामाओं के पास मुंबई भेज दिया। वहां उससे बारमें अश्लील डांस कराया जाने लगा। विरोध पर मारपीट की जाती थी। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील अहलावत ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अब मेडिकल की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरे होने के बाद कोर्ट में उसके बयान कराए जाएंगे।

युवती के मुताबिक, 16 मई को वह मुंबई में डांस बार से लौटी तो उसने अपने दोनों मामा से अश्लील डांस और देह व्यापार करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसके दोनों मामा ने एक-एक कर उसके साथ यह कहकर दुष्कर्म किया कि अब उसकी सारी हिचक निकल जाएगी। इसके बाद वह मौका मिलते ही मुंबई से भाग निकली। मंगलवार को वह बरेली आने के बाद सीधे एसएसपी दफ्तर पहुंची और आपबीती सुनाई।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र बीस साल है। उसकी मां पहले से देह व्यापार का धंधा करती थी। पिछले साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेने के बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद रोज उसके लिए ग्राहक लाना शुरू कर दिया। वह उसे रोज गर्भनिरोधक गोलियां खिलाती थी। उसके लगातार विरोध करने पर उसकी मां, मौसी और मौसा ने बहाने से उसे मुंबई भेज दिया, जहां उसकी मां के दो भाई रहते हैं।
विज्ञापन

युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जिक्र है कि उसकी अपनी मां और रिश्तेदारों ने उसकी जिंदगी नर्क से बदतर बना दी। अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं होता। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां, मौसा, मौसी और मामा दुबई के किसी आदमी को उसे बेचने को कोशिश में लगे हैं। उसने लिखा है कि उसके सांविधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों मामा ने उसे वहां एक बार में लगवा दिया। बार में लोग शराब पीने आते थे, उसे उनके सामने अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर दोनों मामा मारपीट करते थे। बार से मिलने वाला पैसा भी छीन लेते थे। इसी पैसे में से कुछ रकम उसकी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें