फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंस्टाग्राम पर लाइव थी मॉडल, तभी कर बैठी यह 'गलती', फंस गई मुश्किल में

Sun, 15 Dec 2024 07:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मॉडलिंग करने वाली युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेखौफ तरीके से असलहे दिखाते हुए दिख रही है। 
विज्ञापन
तमंचे के साथ युवती का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने व रील बनाने के चक्कर में कुछ युवा नियम-कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बरेली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान युवती ने तमंचे का प्रदर्शन किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एक्स पर पुलिस को टैग करते हुए युवती पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


मॉडलिंग करने वाली शहर की युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तमंचे का प्रदर्शन कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में युवती को बेखौफ तरीके से असलहे दिखाते हुए देखा जा रहा है। उसके पास कोई व्यक्ति खड़ा है, जिसे वह चाचा कहकर संबोधित कर रही है। 

ये भी पढ़ें- जाको राखे साइयां: इज्जतनगर स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला, सिर के ऊपर से गुजर गई मौत; Video
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग इसे फॉलोअर्स बढ़ाने का स्टंट बता रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे आपत्तिजनक मानते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक्स पर पवन कुमार कश्यप नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए इसे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हथियार असली है या नकली इस बारे में भी पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें