बरेली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षाा (सीटेट) की वजह से शनिवार को जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ रही। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे और दूसरी की शाम पांच बजे छूटी। इसके बाद जंक्शन पर भीड़ बढ़ गई। भीड़ की वजह से सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति रही। यात्रियों ने पायदान पर बैठकर और लटककर यात्रा पूरी की। कई ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोचों की स्थिति भी जनरल की तरह रही।
इस बीच ट्रेनों ने पांच घंटे तक इंतजार कराया। 12370 कुंभ एक्सप्रेस पांच घंटे, 19601 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस चार घंटे, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस तीन घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस दो घंटे देरी से बरेली आईं। 20504 राजधानी एक्सप्रेस, 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12326 गुरुमुखी एक्सप्रेस, 13430 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस, 12353 हावड़ा-लालकुआं सुपरफास्ट ने भी दो घंटे तक इंतजार कराया। संवाद