फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के घर मथुरा में मिला रेल कर्मी का पुत्र नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर से निकलकर स्कूल न जाकर टीटीई शरद कुमार शर्मा का पुत्र नमन अपनी दादी के घर मथुरा पहुंच गया। उसे देखकर वहां सब लोग हैरान रह गए। किसी को बताकर न आने पर उन्होंने शरद कुमार शर्मा को नमन के आने की सूचना दी। इसके बाद वह पुत्र को लेने के लिए मथुरा रवाना हो गए।
विज्ञापन

नमन मथुरा कैसे पहुंचा, यह उसके आने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि सूत्रों का कहना है कि स्कूल गेट पर ऑटो रिक्शा छोड़ने के बाद वह गेट के अंदर न जाकर अपनी दादी के घर मथुरा पहुंच गया। फिलहाल वह उसे लेने के लिए मथुरा चले गए हैं। नमन के मिलने की सूचना से उसके परिवार में खुशी की लहर है। दिन भर उनके घर स्टाफ और साथियों का कुशलक्षेम जानने के लिए तांता लगा रहा। यहां बता दें कि शरद कुमार शर्मा का हाल में मथुरा से बरेली के लिए तबादला हुआ है। उन्होंने अपने पुत्र नमन कुमार का एडमीशन रोड नंबर सात पर केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ में करा दिया। बुधवार को नमन स्कूल से वापस नहीं लौटा। इसके बाद वे स्कूल पहुंचे। देखा कि स्कूल रजिस्टर में उसकी एंट्री नहीं है। उसके दोस्तों ने भी बताया कि नमन आज स्कूल नहीं आया। थाना इज्जतनगर के इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने आटो चालक संजय कुमार बुला कर पूछताछ की। बुधवार को उन्होंने थाना इज्जतनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें