फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीसीए के छात्र की हत्या कर तालाब में फेंका शव, तीन मार्च से था लापता

Sat, 11 Mar 2023 12:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बीसीए का छात्र तीन मार्च की शाम घर से अपने दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। शुक्रवार को उसका शव तालाब में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
लोकेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लापता बीसीए के छात्र का शव सप्ताह भर बाद शुक्रवार को खुर्रम गौटिया में मजार के पास स्थित तालाब में पड़ा मिला। उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। कई दिन तालाब में पड़ा रहने के कारण शव सड़ चुका है। बारादरी थाने में छात्र की गुमशुदगी दर्ज है। छात्र तीन मार्च को दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था।

विज्ञापन


मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी पान सिंह बरेली क्लब में कर्मचारी हैं। यहां वह बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर काली मंदिर के पास रहते हैं। पान सिंह का 18 वर्षीय बेटा लोकेश बरेली कॉलेज में बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। लोकेश तीन मार्च की शाम घर से अपने दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी लोकेश के बारे में कुछ पता नहीं लगा। 

चार मार्च को दर्ज कराई थी गुमशुदगी 

चार मार्च को पान सिंह ने बारादरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को लोकेश का शव खुर्रम गौटिया में मजार के पास तालाब में मिला। कुछ दूरी पर लोकेश की साइकिल भी पड़ी थी। मजार पर इन दिनों उर्स की तैयारी चल रही है। वहां मौजूद लोगों ने तालाब में शव देखा तो यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Umesh Pal Hatyakand: यहीं किराये पर रहता था अशरफ का साला सद्दाम, पुलिस ने खंगाला कमरा, मकान किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर लोकेश के पिता पान सिंह और मां मुन्नी देवी भी पहुंच गए। इन लोगों ने शव की शिनाख्त की। परिवार वालों ने फिलहाल किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। हालांकि, वह हत्या की आशंका जता रहे हैं। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। अभी तहरीर नहीं दी गई है।

कई दिन जलकुंभी में फंसा रहा शव

लोकेश का शव कई दिन जलकुंभी में फंसा रहा। रोड से तालाब तक जाने का कोई रास्ता नहीं है। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया होगा। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले के खुलासे के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें