फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधानाचार्य और अधीक्षक समेत 10 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Feb 2024 02:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शहर के टीबरीनाथ सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व अधीक्षक समेत 10 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के टीबरीनाथ सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व अधीक्षक समेत दस लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक छात्र के पिता का आरोप है कि उनका बेटा विद्यालय में रहकर ही शिक्षा ग्रहण करता है। 10 सितंबर 2023 को कक्षा दस के छात्र ने उनके पुत्र को टॉयलेट में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसके चार दोस्त दुष्कर्म करते रहे। 

विज्ञापन


शिकायत के बाद भी स्कूल के अधीक्षक कमल शर्मा, प्रधानाचार्य वंशीधर पांडेय आदि ने संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने भी छात्र से दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर उसने 26 नवंबर को परिजनों से शिकायत की। छात्र के पिता का कहना है कि इस मामले में फर्जी शपथ पत्र दिखाकर समझौता होने की बात कही जा रही है। 

अब अदालत के आदेश पर छात्र के पिता की तरफ से प्रेमनगर थाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य वंशीधर पांडेय, अधीक्षक कमल शर्मा व नाबालिग छात्रों समेत दस लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने व धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें