बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के रोहली टोला में शनिवार रात प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एक गोली उनके पैर में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
इसी दौरान बबलू डेयरी के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। एक गोली उनके पैर में लग गई जिससे वह लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। इस दौरान मौका पाकर हमलावर भाग निकले। पुलिस को मौके से 315 बोर के कारतूस का एक खोखा मिला है।
ये भी पढ़ें- यूपी: उमेश की हत्या के बाद मैंने असद की भगाने में की थी मदद, मॉल से आते थे अशरफ के लिए बिस्किट, आतिन का खुलासा