एसडीएम और तहसीलदार ने गांव से मजदूर और राजमिस्त्री बुलवाकर गिराई गई दीवार का निर्माण कराना शुरू कर दिया। एक पक्ष की सूचना पर पहुंचे विधायक डॉ. एमपी आर्य मौके पर धरने पर बैठ गए और इसे अपने फेसबुक पेज पर भी अपडेट कर दिया। तब अफसरों ने निर्माण रुकवा दिया। विरोध कर रहे लोगों को समझाकर विधायक ने मामला शांत करा दिया।
पुलिसकर्मियों से भिड़ीं महिलाएं, लगाया तोड़फोड़ का आरोप
दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि खुराफाती लोग दूसरे मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश करते हुए उनके घरों में घुस गई। घरों में महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस घरों में घुसकर दरवाजे और घरेलू सामान को तोड़ रही है।
यदि उनके लोगों ने गुनाह किया है तो उन्हें पकड़ें। दरवाजे और बर्तन न तोड़ें। पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी को तैनात कर दिया गया है। विवाद के बाद एडीएम प्रशासन दिनेश, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने गांव में डेरा डाल दिया है।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विवादित स्थल पर सुरक्षा के बावजूद तोड़फोड़ कर लोगों ने कानून को हाथ में लिया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जनप्रतिनिधि भी लोगों को समझा रहे हैं। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।