बयानबाजी से जिले की राजनीतिक गरमाई
वरुण गांधी के इस बयान के जवाब में राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि मुझे लगता है कि सांसद को मानसिक चिकित्सक को दिखाना चाहिए। क्योंकि जब कोई बीमार हो जाता है तो उसे डॉक्टर की जरुरत पड़ती है। सांसद भी कब किस समय किसके लिए बोल जाए पता नहीं। राज्यमंत्री के इस बयान की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा हो रही है। राज्यमंत्री और सांसद की बयानबाजी के बाद जिले में राजनीतिक पारा भी गर्मा गया है। बता दें कि इससे पहले भी राज्यमंत्री और सांसद एक-दूसरे का नाम लिए बैगर निशाना साधते रहे हैं।