फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी लैब संचालकों की गिरफ्त में सीएचसी, चूस रहे मरीजों का खून; वीडियो वायरल

Thu, 09 Nov 2023 05:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला के रक्त का नमूना का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला के रक्त का नमूना लेते हुए दो युवक नजर आ रहे हैं। आरोप है कि ये दोनों एक निजी लैब के लिए काम करते हैं। 
विज्ञापन
महिला का ब्लड सैंपल लेते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला के रक्त का नमूना लेते हुए निजी लैब के कर्मचारियों का वीडियो वायरल हुआ है। इससे निजी लैब संचालकों और सीएचसी स्टाफ की मिलीभगत उजागर हो रही है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए वीडियो में जांच के लिए आई महिला के रक्त का नमूना लेते हुए दो युवक नजर आ रहे हैं। आरोप है कि ये दोनों एक निजी लैब के लिए काम करते हैं। सीएचसी स्टाफ के लोग सरकारी जांच को खराब बताकर निजी लैब से जांच कराने की बात कहते हैं। अगर मरीज तैयार हो जाता है तो स्टाफ ही इन लोगों को बुलाकर रक्त का नमूना एकत्र कराते हैं।

ये भी पढ़ें- Bareilly: आठवीं के छात्र की हत्या से सनसनी, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव, चाकू से काटा गया गला
विज्ञापन


जांच के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलकर उसका बंदरबांट किया जाता है। चर्चा है कि वीडियो बनाने वाला भी एक निजी लैब में कार्यरत है। वीडियो वायरल होने के बाद स्टाफ की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। चर्चा है कि इसमें स्थानीय अधिकारियों की भी मिलीभगत रहती है। बीते दिनों सील की गई दो पैथोलॉजी लैब की सील तोड़कर दोबारा संचालन का मामला सामने आ चुका है। शिकायत के बाद भी सीएचसी प्रभारी ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन

चर्चा: तीन लैब में भेजे जाते हैं सैंपल
सीएचसी के कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां जांच के लिए आने वाले मरीजों के नमूने तीन लैब में भेजे जाते हैं। सीएचसी की एक महिला कर्मचारी के भाई की नदेली रोड पर लैब है। वहीं, दो अन्य कर्मचारियों की पंजाबी कॉलोनी चौराहा और केसर रेलवे क्रॉसिंग के पास लैब हैं। इन तीन लैब के कर्मचारी बेरोकटोक सीएचसी में आते हैं।

सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहम ने बताया कि वीडियो मे खून निकालने वाला एक व्यक्ति सीएचसी का ही कर्मचारी है। अन्य दो लोग मरीजों के रिश्तेदार हैं। मुझे बदनाम करने के लिए यह लैब संचालकों की साजिश है। 

एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले ही सीएचसी का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए कहा था। डीएम भी चेतावनी दे चुके हैं। अगर सीएचसी में प्राइवेट लैब संचालकों का दखल है तो स्टाफ की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें