पीड़ित छात्रा के साथ योगी सरकार : वन मंत्री
वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने सीबीगंज की छात्रा के साथ हुए हादसे के मामले पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने घटना को बेहद गंभीर और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि योगी सरकार छात्रा के साथ है। बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी जरूरी मदद की जा रही है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है।