बैठक में ट्रैफिक एंड सिस्टम सेलेक्शन की प्रस्तुति दी गई। अब अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट बनेगी, ताकि तय हो सके कि मेट्रो चलाई जाए या लाइट मेट्रो। यह रिपोर्ट आने पर बीडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और विद्युत निगम के सामने ब्योरा रखा जाएगा।
इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दिसंबर तक तैयार की जाएगी। बैठक में शामिल बीडीए के अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि 2022-23 के ट्रैफिक डाटा को लेने के बाद मेट्रो की प्रक्रिया आगे बढ़ी थी। अब इसे अंतिम रूप दिया जाना है।