फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बड़ा बाजार में पकड़ी गईं तीन महिलाएं, करतूत जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 25 Sep 2024 07:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बड़ा बाजार में तीन महिलाओं ने एक महिला के पर्स पर हाथ साफ कर दिया। यह देख युवक ने शोर मचा दिया। लोगों ने तीनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार में बदायूं की एक महिला के पर्स से रुपये चोरी करते तीन महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। तीनों महिलाएं शहर के सहसवानी टोला की निवासी हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इन्हें जेल भेजा है।

विज्ञापन


बदायूं के मम्मन चौक निवासी दानिश ने बताया कि वह बड़ा बाजार में सामान खरीदने आए थे। दानिश और उनकी मां ठेले पर मोमोज खाने लगे तभी तीन महिलाएं आकर उनके पास खड़ी हो गईं। एक ने पर्स की चेन खोलकर 33,500 रुपये निकाल लिए और अपनी साथी महिला को दे दिए।

महिलाओं की करतूत देख दानिश ने शोर मचाया तो उनके चाचा और बहन ने लोगों की मदद से तीनों महिलाओं को मौके पर पकड़ लिया। चोरी के रुपये भी महिलाओं से बरामद हो गए। आरोपी महिलाओं ने अपने नाम सहसवानी टोला निवासी निशा, अलीशा व हिना बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन छीनने में नाकाम रहे तो चेन लूटकर भागे
पीलीभीत बाइपास पर मॉल के पास स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने गैराज मालिक का फोन छीनने की कोशिश की। फोन जमीन पर गिरा तो लुटेरे गैराज मालिक के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना कैंट के भरतौल निवासी कुलदीप पटेल ने बताया कि वह आशियाना कॉलोनी में गैराज चलाते हैं। सोमवार रात पौने नौ बजे करीब वह बाइक से फीनिक्स मॉल की ओर जा रहे थे। वह मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी स्कूटी सवार तीन लड़कों ने उनका मोबाइल छीन लिया। 

मोबाइल रोड पर गिर गया तो तीनों लड़के उनकी पिटाई करने लगे। उनके गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर फरार गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को अस्पताल पहुंचाया। बारादरी पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें