फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदानों, तालाबों का तेजी से किया जाए सौंदर्यीकरण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों के सौंदर्यीकरण, खेल मैदानों, पुस्तकालयों, खाद के गड्ढ़ों संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कार्य किया जा रहा है, वह वित्तीय वर्ष के अंत तक हर दशा में पूरा हो जाना चाहिए, वर्ना संबंधित बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में एसडीएम, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, बीडीओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों पर ध्यान दें। कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए हर गांव में खेल के मैदानों, पुस्तकालयों, खाद के गड्ढों व तालाबों के लिए स्थान चिह्नित कर कार्य योजना तैयार करें। जिससे गांव में विकास कार्य तेजी से कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि गांव के निकट ऐसे तालाब जिसमें गंदा पानी न जाता हो, उनका आदर्श तालाब के रूप में सौंदर्यीकरण कराया जाए। जिन स्थानों पर पंचायत भवन पूर्ण हो गए हैं, उनको सक्रिय किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें