फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Fri, 21 Jul 2023 11:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उत्तराखंड के मेडिकल स्टोर संचालक बरेली के एक निजी अस्पताल में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने आए थे। यहां इजेक्शन लगाते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
फैजान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पीलीभीत हाईवे स्थित निजी अस्पताल में उत्तराखंड के मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। वह रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने आए थे, लेकिन इंजेक्शन लगाते ही उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस ने मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के किच्छा निवासी फैजान (23) मेडिकल स्टोर चलाते थे। परिजनों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी। वह उन्हें बजरंग ढाबा के पास निजी अस्पताल में लाए। वहां बुधवार दोपहर उन्हें भर्ती करा दिया। शाम 6 बजे फैजान को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही फैजान की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर उन्हें आईसीयू में ले गए। उन्हें बताया गया कि सांस की दिक्कत है और धड़कन भी कम है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे फैजान की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होने की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात की। उन्होंने लापरवाही की बात से इन्कार किया। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि कोई तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है, वैसे विसरा सुरक्षित किए जाने की जानकारी मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें