फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य से 10 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

विज्ञापन
बरेली में गर्म कपड़े पहनकर जाती युवतियां। - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। बीते 2 दिनों से दोपहर में धूप का लुत्फ ले रहे शहरवासियों को बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बर्फ ीली हवाएं चलने से ठिठुरन बढी और अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों की बर्फ ीली हवाएं मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही हैं। धूप खिलने के बाद उच्च वायुदाब का प्रभाव कम होने से हवा तेजी से शहर में प्रवेश कर रही है। जिसकी वजह से अचानक दोपहर में कड़ाके की ठंड हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह हल्की धूप खिली मगर दोपहर 12 बजे के बाद ऊंचाई पर बादल छाए और सर्द हवाओं ने डेरा डाल दिया। शीतलहर की वजह से जो जहां था वहीं पर ठिठुरता नजर आया। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज हुआ जो 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने अगले तीन दिन तक कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहने की आशंका जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें