फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विवि के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से नवाजे गए 92 विद्यार्थी

विज्ञापन
गोल्ड मेडल से नवाजे गए विद्यार्थी - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस दौरान 92 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए। इनमें 62 छात्राएं शामिल रहीं। कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वर्ण पदक विजेताओं में 67 फीसदी से ज्यादा छात्राओं के शामिल होने पर कुलाधिपति ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि रुहेलखंड में महिला सशक्तीकरण की झलक दिखाई दे रही है। मुख्य अतिथि संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. पीके जोशी ने गुरुकुल प्रसंग सुनाकर मेधावियों को सफलता का मंत्र दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुहेेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन कोविड प्रोटोकाल के तहत संपन्न हुआ। समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक आमंत्रित व्यक्ति, अधिकारी, शिक्षक, स्टाफ सभी को कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान एक छात्रा कोविड पॉजिटिव मिली। उसे अलग कक्ष में बैठाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. पीके जोशी ने किया। इसके बाद कुलपति प्रो. केपी सिंह समेत कार्य परिषद, विद्या परिषद और कुलसचिव समेत संकायाध्यक्षों का स्वागत मंच पर परंपरागत तरीके से किया गया। कुलपति ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में पांचाल क्षेत्र की भूमिका, जैन परंपरा, तीर्थस्थलों, सभ्यता-संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए गए अभियान, विवि की डायनेमिक वेबसाइट, शोध निदेशालय का रिसर्च मैनेजमेंट सिस्टम, एल्युमिनाई एसोसिएशन की वेबसाइट, रुहेलखंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन की पृथक वेबसाइट समेत ऑनलाइन चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
43 नए पाठ्यक्रमों की होगी शुरुआत : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, वोकेशनल कोर्स के 43 नए पाठ्यक्रम अब शुरू होंगे। पीएचडी ऑर्डिनेंस को विश्वविद्यालय ने अंगीकार कर लिया है। अलग-अलग 22 विषयों के पीएचडी शोध कार्य भी शुरू हो रहे हैं। इसमें कृषि, आयुर्वेद, इंजीनियरिंग, फार्मेसी शामिल है। अंशकालिक पीएचडी भी विश्वविद्यालय में अब शुरू होगी। प्रबंधन और पर्यावरण के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को आईएसओ सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। पहला रिसर्च कंपोडियम भी प्रकाशित हुआ है। लिहाजा, रुहेलखंड विश्वविद्यालय को चार स्टार से नवाजा गया है। यह जानकारी कु लपति ने दी।
विज्ञापन

इन्हें मिला गोल्ड मेडल : हर्षिका गंगवार बरेली, मैत्रेयी गुप्ता चंदौसी, अदिति वर्मा बरेली, इकरा वसी शाहजहांपुर, आयुष वर्मा शाहजहांपुर, अपार मेहरोत्रा बरेली, महिमा मारवाणी मुरादाबाद, शुभी रस्तोगी पीलीभीत, वाचस्पति बरेली, सृष्टि चौधरी बरेली, गौरव पांडेय बरेली, दिव्यानी सिंह मुरादाबाद, दामिनी सिंह बरेली, निशिता गुप्ता बरेली, सत्यम जैन बिजनौर, दिया अग्रवाल पीलीभीत, यशस्वी बिजनौर, प्रांजली बिजनौर, मरियम बी रामपुर, श्रेया बरेली, रवि गिरि बरेली, शुभम कुमार तिवारी बरेली, पायल गोस्वामी बरेली, हर्षित बरेली, अमित पाठक बरेली, आंचल बरेली, सचिन चौहान बिजनौर, अनुष्का मूलचंदानी बरेली को गोल्ड मेडल से नवाजा गया है।
इसके इलावा नीती शर्मा बिजनौर, सागरिका बेहरा बरेली, सरन्यू त्रिपाठी बरेली, श्वेता शर्मा बरेली, आरती पाल, बरेली, सोनम हसन बरेली, निशात जमील बिजनौर, मनु पांडे बरेली, भाव्या खन्ना बिजनौर, समीक्षा दीक्षित बरेली, अमित कुमार बरेली, शोभित मिश्रा पीलीभीत, आलोक सिंह रामपुर, गुल अफर्शी संभल, मोहम्मद आमिर खान शाहजहांपुर, प्रीति सागर बरेली, ऋचा वर्मा रामपुर, शादाब खान शाहजहांपुर, वीरेंद्र पाल बरेली, शिवम सिंह, बिजनौर, मेहरीन मंसूर रामपुर, भुवनेश कुमार बरेली, निशा मुरादाबाद, शुभांगी गंगवार बरेली, नाजिया खान रामपुर, राशि जैन बरेली, अवंतिका छिमवाल बरेली, केशव गुप्ता बरेली, रिचा कोचर बदायूं, धनेश अवस्थी पीलीभीत, स्वर्णीत भमरा बरेली, शिव नंदन सिंह बरेली, ज्योति बरेली, कमलेश कुमार जोशी बिजनौर, सुभाष चंद्रा बिजनौर, नेहा बिजनौर, स्वाति गंगवार बरेली, एमएन खान बरेली, वैभव कुमार राना बिजनौर, आफरी जुल्फिकार बरेली, पारूल अमरोहा, सौम्या शर्मा पीलीभीत, दीपाली शर्मा शाहजहांपुर, अंजलि गुप्ता बदायूं, रचना चौधरी बरेली, शिवि पराशर मुरादाबाद, मयूर मोहन बिजनौर, उमंग सिंह बरेली, शुभा गंगवार बरेली, अंशिका अग्रवाल बरेली, अंशिमा गुप्ता बरेली, आफिया शमीम बरेली, कंचन गंगवार पीलीभीत, अचंद्रा सिंह बरेली, तनु शर्मा बिजनौर, काबियिक गोल्दर मुरादाबाद, दीपिका सिंह बरेली गोल्ड मेडल से नवाजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें