संभल हिंसा में मारे गए युवकों को बताया था शहीद
मौलाना ने बृहस्पतिवार को संभल हिंसा में मारे गए पांच युवकों को शहीद बताते हुए संभल जाने का एलान किया था। इसके चलते तौकीर रजा के सौदागरान स्थित घर के बाहर बृहस्पतिवार रात से ही फोर्स तैनात है। मौलाना ने शुक्रवार की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को सिटी स्टेशन के पास स्थित उनके कार्यालय पर एकत्र होने की अपील की। दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने घर से सिटी स्टेशन के सामने बाइक पर बैठकर नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद वह कार से संभल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस ने सीबीगंज में उन्हें समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।