पुलिस पर उठाए सवाल
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में पूछे गए सवाल पर मौलाना ने कहा कि हम अतीक और अशरफ की नहीं, हम सारे मामले की बात कर रहे हैं। बाकी जो कुछ भी हुआ पुलिस की भूमिका साफ दिखाई दे रही है, जिसे सब ने देखा।
इससे पहले मौलाना तौकीर रजा ने बताया कि प्रेसवार्ता बुलाने के लिए आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी से प्रेसवार्ता के लिए सूचना भिजवाई थी, जिसे लेकर मीडिया प्रभारी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस नहीं चाहती हैं कि हम अपने आवास पर भी प्रेस से बात कर सकें। प्रेस वार्ता के दौरान मौलाना तौकीर के आवास के बाहर सीओ और कोतवाल सहित तमाम पुलिसकर्मी निगरानी रखे हुए थे।