पीएम मोदी-ओवैसी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 से पहले गुजरात से बाहर नहीं गए। असदुद्दीन ओवैसी भी 2014 से पहले हैदराबाद से कभी बाहर नहीं गए। ये दोनों नेता 2014 में एक साथ बाहर आते हैं तो भाजपा पूरी तरह छा जाती है। इसमें कुछ तो काला है। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने जो बिल संसद में फाड़ा था। वो फाड़ नहीं, संसद में फड़वाया गया। क्योंकि दुनिया में जो दिखना है, हमारे यहां मुसलमान खुश हैं।
कोर्ट से जारी समन पर ये कहा
मौलाना ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का जो समन मेरे खिलाफ जारी हुआ था, अगर यह सामान्य समन होता तो पहली बार में ही हाजिर होता। सच्चाई यह है कि जब समन जारी हुआ था, तब वह केरल में थे। इस समन के बाद गैरजमानती वारंट जारी कर दिया।
मौलाना ने कहा कि 2010 के दंगे में मुझे दोषी ठहराया गया। मेरी गिरफ्तारी भी हुई। जांच में क्लीनचिट दी गई थी। मगर दंगा तो हुआ। अगर मैंने नहीं कराया तो किसने कराया। इसकी जांच होनी चाहिए। किसी रिटायर्ड जज या एजेंसी के जरिए जांच होनी चाहिए। मौलाना ने बरेली के कुछ स्थानीय नेताओं पर साजिश रचने का आरोप लगाया।
तौकीर रजा ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अगर राहत न भी मिलती है तो सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानना मेरी जिम्मेदारी है। कोर्ट का जो भी आदेश होता, उसे मानता। हाजिर होता, लेकिन इस बीच मेरी तबीयत बिगड़ गई थी और मुझे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।