फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान पर हमले की कोशिश, ससुरालवालों पर शक जताया

Sun, 21 Apr 2024 02:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान की गाड़ी रोककर उन पर हमले का प्रयास किया गया। निदा ने बाइक सवार तीन लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर भी दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान पर श्यामगंज पुल पर हमला करने की कोशिश की गई। निदा की गाड़ी रोकने वालों ने गनर के विरोध करने पर टक्कर मारने की कोशिश की। निदा खान ने बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


निदा खान ने बताया कि उनका उनके पति और ससुरालवालों से विवाद चल रहा है। ससुरालवाले आला हजरत खानदान से ताल्लुक रखते हैं जिनके पूरी दुनिया में मुरीद हैं। यह लोग पहले भी उनके खिलाफ फतवे जारी कर चुके हैं। घरेलू हिंसा का मुकदमा जीत गई हूं तो इन लोगों ने न्यायालय में अपील दाखिल की है। कोर्ट के निर्णय के बाद से ससुराल वाले तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं और मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन

बिना नंबर की थी बाइक 
शनिवार को कोर्ट में तारीख थी तो वह तारीख लेकर घर वापस जा रही थीं। श्यामगंज पुल पर बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन लोग आए और बराबर में बाइक लगाकर धमकी देने लगे। तीनों ने गाड़ी रोकने की कोशिश भी की। गनर ने टोका तो इन लोगों ने टक्कर मारने की कोशिश की। गनर ने रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों इरफान अस्पताल वाली गली में भाग गए।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि निदा खान की तहरीर पर बारादरी पुलिस जांच कर रही है। आरोप तथ्यात्मक मिले तो उसके मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें