फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में छावनी बनीं गलियां तो मौलाना तौकीर के बदले सुर, प्रदर्शन टाला... अब राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

Fri, 26 Sep 2025 07:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार को इस्लामिया मैदान पर प्रदर्शन नहीं करेंगे। प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। वहीं जुमे की नमाज के चलते शहर में चौकसी बढ़ाई गई है। बृहस्पतिवार शाम को डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। 
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी ने फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आई लव मोहम्मद मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां बृहस्पतिवार देर रात प्रदर्शन की बात से पलट गए। आईएमसी की ओर से पत्र जारी कर बताया गया कि अनुमति नहीं मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। अब जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे। पत्र में नवरात्र और उर्स का हवाला देते हुए संगठन की ओर से लोगों ने अपील की गई कि शुक्रवार को नमाज पढ़कर अपने घर चले जाएं। इस्लामिया मैदान में कोई कार्यक्रम नहीं होगा। शहर में अमन और शांति बनाए रखें।

विज्ञापन


इधर, मौलाना तौकीर के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सौदागरान और विहारीपुर की गलियों को छावनी बना दिया है। इन्हीं गलियों में घूमकर डीएम एसएसपी ने बिना अनुमति आयोजन पर कार्रवाई की बात कह दी। देर रात तक आईएमसी प्रवक्ता का भी मौलाना से संपर्क नहीं हो पा रहा था। कानपुर से शुरू हुई चिंगारी ने कई जगह हंगामा बरपाया है। बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करने और कलक्ट्रेट जाकर अधिकारियों को ज्ञापन देने का ऐलान किया था। 

मौलाना को किया जा सकता है नजरबंद 
अब पुलिस-प्रशासन ने इसे रोकने की पूरी तैयारी कर कर ली है। मौलाना नहीं माने तो शुक्रवार सुबह ही उन्हें नजरबंद किया जा सकता है। मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीशी ने संदेश भेजकर मीडिया को बताया कि पारिवारिक व्यस्तता की वजह से मौलाना किसी की कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। पार्टी प्रमुख से उनकी भी बात नहीं हो पा रही है। वहीं, मौलाना तौकीर से भी देर रात तक संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन

अलर्ट मोड पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिले में धारा-163 लागू 
डीएम और एसएसपी ने विहारीपुर इलाके में घूमकर कहा कि बिना अनुमति के किसी ने भी रैली निकालने या प्रदर्शन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जिले में धारा-163 (पूर्व में 144) लगी है। पूरे जिले में रैली, धरना-प्रदर्शन पर रोक लगी है। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। 

माहौल खराब करने की कोशिश की तो होगी कार्रवाई 
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नवरात्र में अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने बताया कि 15 कंपनी पीएसी के साथ ही 37 सौ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसमें दूसरे जिलों से 200 दरोगा, 500 सिपाही, पांच कंपनी पीएसी, जिले से 700 दरोगा, 2500 आरक्षी और मुख्य आरक्षी मौजूद रहेंगे। 13 सीओ, पांच एडिशनल एसपी भी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन

बिहारीपुर चौकी पर पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
15 क्यूआरटी तैनात
आठ ड्रोन टीमें व 15 क्विक रिस्पांस टीमें स्थिति पर नजर रखेंगी। आईसीसीसी के सभी कैमरों से मॉनिटरिंग की जाएगी। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए 800 महिला आरक्षियों और अन्य कर्मियों के साथ अधिकारियों ने बिहारीपुर चौकी, मलूकपुर चौकी से किला रोड, बड़ा बाजार, महादेव पुल, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज, मिर्ची स्ट्रीट से श्यामगंज चौकी तक रूट मार्च किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें