फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नये साल का जश्न नाजायज': मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- नया साल खुशी की बात नहीं; मुस्लिमों से की ये अपील

Sat, 30 Dec 2023 01:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मुस्लिम नौजवान नये साल का जश्न न मनाएं। शरीयत के वसूलों का ख्याल रखें। अगर हमें जश्न मनाने की सूचना मिली तो हमारा संगठन सख्ती रोकेगा।  
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि नये साल का जश्न मनाना जायज नहीं है। इस तरह के कार्यक्रम फिजूलखर्ची और खुराफात के दायरे में आते हैं। इसलिए शरीयत ने इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन करने और भाग लेने वालों को सख्ती से रोका है। शरीयत इस तरह के कामों को नाजायज करार देती है।
विज्ञापन


मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम नौजवान नये साल का जश्न न मनाएं। शरीयत के वसूलों का ख्याल रखें। अगर इस तरह के खुराफाती कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे या पैसा खर्चा करेंगे तो कयामत के दिन खुदा को जवाब देना होगा। ऐसे लोग सख्त गुनहगार होंगे, इसलिए नये साल के जश्न में शामिल न हों। 

शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि नया साल आना खुशी की बात नहीं है बल्कि ये गौर करने वाली बात की हमारी जिंदगी का एक साल कम हो गया। मौलाना ने कहा कि नए साल के जश्न मनाने की सूचना अगर हमें मिली तो मुस्लिम जमात के कार्यकर्ता उसको सख्ती से रोकने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें