फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर भड़के मौलाना: शहाबुद्दीन बोले- जनसंख्या नीति का मुद्दा बनाकर मुसलमानों को टारगेट न करें

Fri, 19 May 2023 06:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भाजपा विधायक ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में 1951 से किस दर से अब तक हिंदुओं की जनसंख्या घटी है, उसके आंकड़े दिए थे। मुस्लिम आबादी का भी जिक्र किया। इसे लेकर मौलाना ने विधायक पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने लखनऊ के भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने कहा कि जनसंख्या नीति का मुद्दा बनाकर मुसलमानों को टारगेट न करें। मुसलमानों की जनसंख्या दिखाकर हिंदुओं को न डराएं।

विज्ञापन


मौलाना ने आगे कहा कि प्रदेश के शांत माहौल को खराब करने की कोशिश न करें। निकाय चुनाव में भाजपा ने मुसलमानों को टिकट दिए और मुसलमानों ने भाजपा को वोट दिया है। मुसलमान भाजपा के करीब आ रहा है। ऐसे में भाजपा विधायक मुसलमानों का नाम लेकर हिंदुओं को डरा रहे हैं।

मोदी सरकार के नौ साल : कसौटी पर भाजपा सांसद... नौ विशेष अभियानों में चूके तो 'पत्ता' साफ
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा विधायक ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में 1951 से किस दर से अब तक हिंदुओं की जनसंख्या घटी है, उसके आंकड़े दिए हैं। इसी के साथ मुस्लिम आबादी का जिक्र किया है। कुछ जिलों में मुस्लिम आबादी के आंकड़े लिखे हैं। इसमें बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शाहरनपुर, मुरादाबाद और रामपुर का जिक्र किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें