फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ जुटने का खुफिया इनपुट मिला तो दरगाह के रास्तों पर की कड़ी नाकाबंदी

Mon, 29 Jun 2020 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
दरगाह की ओर जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस ने की बैरीकेडिंग... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजुश्शरिया के उर्स में भीड़ उमड़ने का अचानक खुफिया इनपुट मिला तो पुलिस को एलर्ट कर दिया गया। इसके बाद आनन-फानन में दरगाह के सभी रास्तों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। मुख्य गली के साथ बाकी गलियों को भी बैरियर लगाकर सील कर दिया गया।

विज्ञापन


दरगाह का बाजार भी बंद करा दिया गया। उर्स के दौरान शहर भर से आए अकीदतमंदों ने दरगाह तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सख्ती से उन्हें लौटा दिया।

उर्स कमेटी की ओर से पहले ही कोरोना के खतरे का हवाला देते हुए लोगों से अपील की गई थी कि वे दरगाह की तरफ रुख न करें, पुलिस ने भी एक दिन पहले से ही चौकसी बढ़ा दी थी लेकिन इसी बीच अचानक खुफिया इनपुट मिला कि उर्स के दौरान दरगाह पर भारी भीड़ पहुंच सकती है।

इसके बाद रविवार को सुबह ही दरगाह और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दरगाह का बाजार भी पुलिस ने बंद करा दिया ताकि वहां कोई गहमागहमी न रहे। बिहारीपुर रोड से दरगाह का मुख्य रास्ता और उसकी ओर जाने वाली हर गली को सील कर दिया गया।

विज्ञापन


बैरियर लगाने के साथ हर गली पर पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई। यहां तक कि बिहारीपुर रोड पर मलूकपुर पुलिस चौकी से लेकर जिला पंचायत मार्ग तक आने वाले उस रास्ते पर भी फोर्स लगाने के साथ आधा रास्ता बंद कर दिया गया ताकि कोई जुलूस गली में न जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें