फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत: घर में चारपाई पर पड़ा मिला शव, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 30 Jan 2024 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिल्सी क्षेत्र के गांव फतेह नगला में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से उसका पति फरार है। 
विज्ञापन
मोनिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव फतेह नगला में मंगलवार को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर की चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। 

विज्ञापन


बिल्सी क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी पृथ्वीराज ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मोनिका (23) का विवाह दो वर्ष पहले क्षेत्र के गांव फतेह नगला निवासी रनवीर सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि पुत्री मोनिका की ससुराल में मौत हो गई, जिसका शव घर की चारपाई पर पड़ा है। 

ये भी पढ़ें- ओवरटेक के चक्कर में हादसा: वैन से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था चालक, गोद में था बेटा... तीन की मौत
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सीओ सुशील कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया लेकिन मोनिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। 

सीओ ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से मौत का कारण जाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें