फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीजा की शर्मनाक करतूत से टूटा साली का रिश्ता, सास ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 30 Jan 2024 06:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपनी साली की तस्वीरों को एडिट कर उसके मंगेतर को भेज दिए, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपनी साली के मंगेतर को उसके फोटो एडिट करके भेज दिए। इससे साली का रिश्ता टूट गया। दामाद की करतूत से नाराज सास ने उसके खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि हाफिजगंज के एक गांव निवासी युवक ने उसकी बड़ी बेटी से झूठ बोलकर शादी की थी। युवक पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। बड़ी बेटी से शादी करने के बाद युवक उनकी छोटी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। 

महिला के मुताबिक पहले तो वह लोग मजाक समझकर दामाद की हरकतों को नजरअंदाज करते रहे। जब छोटी बेटी की शादी कासगंज से तय हुई तो युवक ने बेटी के फोटो एडिट कर लड़के को भेज दिए। इससे उनकी बेटी का रिश्ता टूट गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फेसबुक पर अपलोड किए फोटो 
रिश्ता टूटने पर युवक की शिकायत की तो उसने माफी मांग ली। इसके बाद युवक दोबारा छोटी बेटी के फोटो वायरल करने लगा। उसने बेटी के अश्लील फोटो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपलोड कर दिए। कई लोगों को व्हाट्सएप पर भी फोटो भेजे। 

उसकी करतूत से छोटी बेटी अवसाद में आ गई। विरोध जताया तो वह हत्या करने की धमकी देने लगा। युवक तेजाब लेकर घर में घुस आया और उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। युवक के खिलाफ उसकी सास ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें