फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों से पहले खुली पोल: मायके में थी पत्नी... सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हा बनकर पहुंच गया पति

Tue, 28 Feb 2023 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आरोपी युवक ने 2021 में कोर्ट मैरिज की थी। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके में रह रही है। इधर, पति ने दूसरी शादी करने की तैयारी कर ली थी। इसकी जानकारी पर होने पर पत्नी ने दूल्हा बने पति को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवक सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हा बनकर पहुंच गया। वह दुल्हन के साथ फेरे लेने ही वाला था, तभी उसकी पत्नी पहुंच गई। उसने हंगामा कर दिया। इस पर लोगों ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हाफिजगंज के भटपुरा गांव के रविंद्र सिंह ने 2021 में तिलहर के कसरक गांव निवासी सुखलाल की बेटी पूनम से कोर्ट मैरिज की थी। विवाद के बाद पूनम अपने मायके में रह रही है। इस बीच परिजनों ने रविंद्र सिंह का विवाह नवाबगंज की एक युवती से तय कर दिया। दोनों की शादी सामूहिक समारोह में होनी थी। 

विज्ञापन

नवाबगंज में सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें रविंद्र सिंह भी दूल्हा बनकर पहुंच गया। उसके विवाह की रस्में हो रही थीं। जानकारी पर पहुंची पूनम के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उधर, हंगामे के बाद दुल्हन बनी नवाबगंज की युवती बिना शादी के ही लौट गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें