फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्याकर फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
बीसलपुर के परसिया गांव में घटना की जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत/बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया में बृहस्पतिवार शाम को 35 वर्षीय युवक सुनील ने पत्नी की हत्या करने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह दोनों में झगड़ा हुआ था। युवक काम पर भी नहीं गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बरेली के कस्बा फरीदपुर निवासी सुनील राठौर (35) का विवाह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी रजनी (30) से 14 वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद से ही सुनील ससुराल में रहता था। सुनील रिक्शा चलाता था। ससुराल में सास के अलावा उसकी पत्नी और तीन बच्चे थे। पति-पत्नी बुधवार को बीसलपुर के मेले में खरीदारी करने गए थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों में झगड़ा होने लगा था। इसकी वजह से सुनील रिक्शा चलाने भी नहीं गया। दिन भर झगड़ा होता रहा। शाम को करीब छह और सात बजे के बीच दोनों छत पर बने कमरे में पहुंच गए। बच्चे नीचे ही रहे। झगड़ा बढ़ा तो पति ने जीने और ऊपर के कमरे का दरवाजा बंद करने के बाद रजनी के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुनील उसी उसी कमरे में फंदा लगाकर कुंडे से लटक गया। एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पति ने आपसी झगड़े में पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें