फतेहगंज पूर्वी: अफवाह फैलाने वाले बच्चे को छोड़ा
फतेहगंज पूर्वी में राम-जानकी मंदिर में बम रखा होने की अफवाह फैलाने वाले बच्चे और एक अन्य युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। पूछताछ में बच्चे ने कबूल किया कि यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी। मंगलवार को डायल 112 पर एक कॉल आई थी।
कॉल करने वाले ने बताया कि राम-जानकी मंदिर में बम रखा है। जांच में इस नाम का कोई मंदिर क्षेत्र में नहीं होने की बात सामने आई। सिम की लोकेशन के जरिये पुलिस ने इटौरिया गांव से युवक व बच्चे को हिरासत में लिया था। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।