फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शाहजहांपुर में प्रधान के चुनाव की रंजिश में पीट-पीटकर हत्या, एक सप्ताह में दूसरी वारदात

Mon, 09 Aug 2021 05:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक शख्स को घेरकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या ग्राम प्रधान के चुनाव में हुई रंजिश में हुई है। हार से बौखलाए प्रत्याशी के समर्थकों पर प्रधान पक्ष के समर्थक की हत्या करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में ग्राम प्रधान के चुनाव में हार से बौखलाए प्रत्याशी के समर्थकों ने सोमवार की रात प्रधान पक्ष के समर्थक को घेरकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन


घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रोजा थाना इलाके के सुतनेरा गांव निवासी रियासत अली (55) ने ग्राम प्रधान के चुनाव के दौरान प्रत्याशी आशिक अली का समर्थन किया था। आशिक अली चुनाव जीत गए थे जबकि दूसरे पक्ष का प्रत्याशी वाहिद हार गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद से दूसरा पक्ष रियासत अली से रंजिश मानने लगा था। रियासत अली के भाई फिरासत अली के अनुसार सोमवार की रात रियासत अली उनके साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर रियासत पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

आरोपियों ने उनको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रात में ही इलाज के दौरान रियासत की मौत हो गई। परिजनों ने रोजा थाना पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रियासत के भाई फिरासत की तहरीर पर पुलिस ने वाहिद के भाई नाहिद समेत जीशान, सादिक, फसाद, हारुन और रहमत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

सीओ सदर अरविंद कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष के घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर छह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें