बरेली के नवाबगंज नगर के बाईपास मार्ग पर एक मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से मैजिक चालक फरार हो गया है।
मृतक की पहचान ट्रांसपोर्टर गुड्डू गुप्ता के रूप में हुई है। घटना होने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को महानगर के निजी अस्पताल में कराया भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर घायल को लखनऊ रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि लखनऊ जाते समय रास्ते में ही गुड्डू की मौत हो गई।