फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर खुद गला काटकर दी जान, पांच बच्चों की मां से था प्रेम प्रसंग

Wed, 19 Jun 2019 09:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृत प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चकदहा में बुधवार सुबह एक युवक ने अपनी विवाहिता प्रेमिका का खुरपी से अंधाधुंध वार करके कत्ल कर दिया। फिर खुरपी से अपना गला काटकर जान दे दी। 

विज्ञापन


गांव चकदहा निवासी शत्रोहन लाल (26) की अपनी ही बिरादरी के छंगा यादव से कई वर्षों से गहरी दोस्ती थी। दोनों के घर दो सौ मीटर की दूरी पर हैं। कुछ वर्ष पहले शत्रोहन का छंगा यादव के घर आना जाना बढ़ गया। इसी दौरान करीब दो साल से छंगा की पत्नी गुड्डी देवी (36) से अविवाहित शत्रोहन के प्रेम संबंध हो गए। सोमवार को छंगा अपनी ससुराल धौरहरा गया था। घर पर महिला अपने पांचों बच्चों के साथ थी। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे शत्रोहन उससे मिलने घर पहुंच गया। किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान महिला के बड़े बेटे 10 वर्षीय कमलेश की आंख खुल गई। 

कमलेश ने बताया कि जब वह मां के पास पहुंचा तो शत्रोहन उन्हें पीट रहा था। विरोध करने पर युवक ने उसे पीट दिया। इसके बाद पास में ही रखी खुरपी उठाकर शत्रोहन ने गुड्डी के सिर, नाक और गले पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुड्डी की जान लेने के बाद आरोपी शत्रोहन ने भी अपने गले पर खुरपी से वार किया। खून से लथपथ हालत में वह छंगा के घर से निकलकर अपने घर पहुंचा। खून से सना देखकर परिवार वालों में चीखपुकार मच गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम करने लगे तभी उसने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ सुतांशु कुमार, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शी कमलेश के बयान लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें