बरेली के बुखारपुरा मजार के पास बच्चे की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। सूफीटोला निवासी रइस मियां का बारह साल का बेटा अजहर मंगलवार रात नौ बजे पड़ोस में एक बारात में गया था, रात भर वह नहीं लौटा, सुबह उसका शव बुखारपुरा मजार के पास खाली प्लॉट में मिला।
लोगों ने बच्चे के साथ कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुट गई है।