घर में जुआ कराता है पति
विवाहिता ने बताया कि पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। घर में जुआ कराता था। घर पर पूरी रात जुआरी शराब पीकर जुआ खेलते और गाली गलौज करते। उसने विरोध किया तो ससुरालवालों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने बताया कि 14 जून 2023 को उसका पति जुए में दो लाख रुपये हार गया। इस पर वह एक व्यक्ति को कमरे में ले आया। बोला, 'तू इसे खुश कर देगी तो यह दो लाख रुपये माफ कर देंगे।'
उसने पति का विरोध किया और बच्ची को उठाकर कमरे से भागने लगी। इस पर पति, सास-ससुर और देवर ने उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने देवर पर भी अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज, छेड़छाड़, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।