शराब पिलाकर की हत्या
युवक के मुताबिक प्रदीप शराब का शौकीन था। ये बात उसे पता था। बुधवार रात उसने शराब पिलाने के बहाने प्रदीप को बुलाया। फिर साढ़ू के साथ तीनों रसुइया के पास धान के खेत में पहुंचे। खुद कम पी और प्रदीप को ज्यादा शराब पिलाई। नशा होने पर उसी की टीशर्ट फाड़कर आस्तीन से उसका गला घोंट दिया। युवक के साढू ने उसके पैर पकड़ रखे थे। वह सीबीगंज थाने का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ बिथरी और सीबीगंज थाने में हत्या, जानलेवा हमला, गैंगस्टर आदि में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली में हादसा: हाईवे पर पिकअप से टकराई स्कूल बस, 36 बच्चे और शिक्षक थे सवार, मची चीख-पुकार
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि लॉकडाउन के दिनों की दुश्मनी पूरी करने के लिए प्रदीप की हत्या की गई थी। बिथरी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार और उनकी टीम ने तत्परता से सटीक खुलासा किया है।