फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: युवक ने घोड़ी से किया अमानवीय कृत्य, दरोगा ने 15 हजार में निपटाया मामला; चार आरोपियों पर रिपोर्ट

Sat, 21 Oct 2023 08:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हाफिजगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने घोड़ी से घिनौनी हरकत की। एक संगठन से जुड़े व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
हाफिजगंज थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक घोड़ी से अमानवीय कृत्य किया गया। मामले को निपटाने में दरोगा पर पंद्रह हजार रुपये लेने का आरोप लगा। घटनाक्रम का ऑडियो और वीडियो एक्स पर टैग कर शिकायत की गई तो पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट लिखकर तीन को पकड़ लिया। दरोगा की भूमिका की जांच सीओ ने शुरू कर दी।

विज्ञापन


इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां एक युवक ने घोड़ी से अमानवीय कृत्य किया। उसका एक साथी घोड़ी को पकड़े रहा तो दूसरा वीडियो बनाता रहा। वीडियो में तीन चार अन्य लोग भी हंसी ठिठोली करते दिख रहे थे। 

आरोपियों का ऑडियो भी वायरल 
एक संगठन के हिमांशु पटेल ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक्स पर टैग कर दिया। इसके साथ ही एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी आपस में थाने के एक दरोगा का नाम लेकर बात कर रहे थे। जिक्र हो रहा था कि दरोगा ने 15 हजार रुपये लेकर मामला निपटा दिया, वर्ना मुसीबत हो जाती। ऑडियो व वीडियो वायरल होते ही अफसरों ने इसे संज्ञान ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने हाफिजगंज थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने और सीओ नवाबगंज को दरोगा के मामले में जांच के निर्देश दिए। सीओ चमन सिंह चावड़ा शनिवार शाम हाफिजगंज थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने तहरीर मंगाई। सीओ ने बताया कि चार आरोपियों पर रिपोर्ट लिखी गई है, इनमें से तीन को पकड़ भी लिया है। दरोगा की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें