फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से तलाकशुदा पत्नी की काटी नाक, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Aug 2019 04:34 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चाकू से काटी नाक - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

हफीजपुर गांव के शाहिद ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की चाकू से नाक काट दी। इससे उसका चेहरा लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कब्जा हटाने पहुंचे अफसरों पर केरोसिन डाल जलाने की कोशिश, वापस लौटे

हफीजपुर निवासी नसरुद्दीन और साकिरा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शबनम (35) का निकाह चार वर्ष पहले शाहिद के साथ किया था। वह पहले से ही शादीशुदा था। तीन माह पूर्व शाहिद ने शबनम को तलाक दे दिया। तीन जुलाई को तलाक की लिखा पढ़ी भी हो चुकी है। शबनम मां-बाप के साथ रहती है।
विज्ञापन


पीड़िता शबनम ने बताया कि रविवार सुबह उसके पिता नसरुद्दीन सब्जी का ठेला लेकर फेरी लगाने गए थे। बड़ा भाई नफीसुद्दीन बीमार था। उसे लेकर छोटा भाई शफीकुद्दीन और मां साकिरा इलाज के लिए अस्पताल गई थी। वह पड़ोस में अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी, तभी रास्ते में शाहिद और उसके पिता जाहिद, भाई सादे और बासिद ने रोककर अपशब्द कहते हुए पीटना शुरू कर दिया। बाद में शाहिद ने चाकू निकालकर उसकी नाक काट दी। 
विज्ञापन


खून से लथपथ शबनम ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। हमलावर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया। शबनम की तहरीर पर पति शाहिद और उसके भाई सादे और बासिद के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर बंद कर भाग गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें