राहगीरों ने जीजस एंड मेरी इंटर कॉलेज के पास खाली प्लाट में खड़े नीम के पेड़ पर युवक का शव लटकता देख सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के पिता रमेश चंद्र, मां बीरवती और भाई रामप्रकाश का रो-रोकर बुरा हो गया। मृतक के पिता ने नवाबगंज थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।