फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शाहजहांपुर: खेत की रखवाली कर रहे युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Aug 2019 01:45 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना छेत्र में एक किसान की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। जब यह घटना हुई, तब गढ़िया रंगीन थाना छेत्र के निवासी जय सिंह बीती रात गांव के पास ही अपने खेत में बैठ कर रखवाली कर रहे थे। 



रात को रखवाली के दौरान जय सिंह को अकेला देख कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उनकी बाईं आंख फोड़ी और फिर लाठी-डंडों से पीट कर उनकी हत्या कर दी। 

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक के भतीजे लालाराम ने थाना पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें