सपा नेता ने हिंदू समाज को किया बांटने का प्रयास
मंदिर के महंत ने आरोप लगाया कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कई बार अपने भाषण के माध्यम से हिंदू समाज को आपस में बांटने व लड़ाने का प्रयास किया है, जिससे हिंदू धर्म को मानने वालों की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने अपने एक भाषण में यह भी बोला है कि मंदिरों को तुड़वाकर जांच की जाए तो वहां बौद्ध मठ निकलेंगे।
महंत ने पुलिस को तहरीर देकर मांग की है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए। बारादरी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अली हसन ने बताया कि श्यामगंज चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। बयान लखनऊ में दिया गया है। यहां रिपोर्ट दर्ज करने के आधार को लेकर उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।