फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed News: साढ़े तीन महीने बरेली जेल में रहा माफिया अतीक अहमद, कांपते थे अफसर

Sun, 16 Apr 2023 08:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

अतीक अहमद को जनवरी 2019 में देवरिया से बरेली जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। अतीक के यहां आने के साथ ही उसका नेटवर्क सक्रिय हो गया था।
विज्ञापन
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिला जेल में माफिया अतीक अहमद ने साढ़े तीन महीने गुजारे थे। लोकसभा चुनाव से पहले बरेली से अतीक को नैनी जेल ले जाया गया था। राजनीतिक हलकों में इसके कई मतलब निकाले गए थे। वोट ध्रुवीकरण के बाद प्रयागराज और फूलपुर में सत्तापक्ष की जीत से इसे जोड़ा गया था।

विज्ञापन


धूमनगंज थाने के मोहल्ला चकिया निवासी अतीक अहमद ने देवरिया जेल में रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल की पिटाई की थी। उसे एक जनवरी 2019 को जिला जेल देवरिया से प्रशासनिक आधार पर जिला जेल बरेली स्थानांतरित किया गया था। 

Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ का गैंग टूटा, अब सद्दाम निशाने पर, 50 हजार का इनामी बनाने की तैयारी
विज्ञापन


यहां से उसे 19 अप्रैल 2019 को फिर नैनी जेल प्रयागराज भेज दिया गया। इसके पीछे वजह राजनीतिक रही। हालांकि डीएम बरेली के पत्र के आधार पर उसे रवाना किया गया था। तर्क दिया गया था कि अतीक के बरेली जेल के बंदी निरंकुश होते जा रहे हैं और जेल का माहौल खराब हो रहा है।

विज्ञापन

अतीक के आते ही गुर्गे हो गए थे सक्रिय 

बता दें कि अतीक अहमद के बरेली जेल में आने के साथ ही उसका नेटवर्क सक्रिय हो गया था। प्रयागराज से उसके वकीलों की फौज अक्सर जेल आती थी और उससे मुलाकात करती थी। प्रयागराज के नंबर की कई गाड़ियों से अतीक के गुर्गे बरेली आते थे। बजरंग ढाबे के पास इनकी गाड़ी दूसरे वाहन से टकरा गई तो इन लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी थी। पुलिस पहुंची तो वे फरार हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें