फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे : पांच दिन बाद खत्म हुआ जाम मगर एक और जान लेकर

सार

जाम से निकलकर फर्राटा भर रहे भारी वाहन ने युवक की बाइक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही तोड़ा दम
 
विज्ञापन
लखनऊ राजमार्ग पर कई दिन बाद निर्बाध दौड़ते नजर आए वाहन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस, जाम खत्म कराने में जुटी
विज्ञापन

बहन को ससुराल छोड़कर बाइक पर घर लौट रहे थे नेत्रपाल
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे के हुलासनगरा क्रॉसिंग पर पांच दिन से लगा जाम सोमवार शाम को तब खत्म हुआ जब एक भारी वाहन की टक्कर से बाइक पर जा रहे युवक की मौत होने के बाद कटरा और फतेहगंज पूर्वी की पुलिस हरकत में आई। इस हादसे में जान गंवाने वाले फरीदपुर के गांव नवदिया कल्याणपुर निवासी 23 वर्षीय नेत्रपाल बहन को ससुराल छोड़कर बाइक पर घर लौट रहे थे।
लखनऊ हाईवे पर बुधवार से जाम लगा हुआ था। सोमवार को भी भीषण जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे कसरक रोड से फरीदपुर में अपने घर लौट रहे नेत्रपाल ने जैसे ही अपनी बाइक लिंक रोड से हाईवे पर चढ़ाई, जाम से छूटकर तेज रफ्तार से निकल रहे किसी भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नेत्रपाल भारी वाहन के नीचे फंस गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही उन्होंने दाम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद शाहजहांपुर के कटरा और बरेली के फतेहगंज पूर्वी की पुलिस सक्रिय हुई। पहले नेत्रपाल का शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, फिर जाम में फंसे वाहनों को कतार तोड़कर आड़ा-तिरछा बढ़ने से रोका गया तो ट्रैफिक रेंगना शुरू हुआ और फिर धीरे-धीरे जाम खुलने लगा। देर शाम काफी हद तक हालात सामान्य हो गए।

फिर नहीं लगता ब्रेक...
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगे जाम में कुछ किलोमीटर का रास्ता तय करने में कई बार पूरा-पूरा दिन गंवाने के बाद जब भारी वाहन जाम पार कर आगे निकलते हैं तो फिर अंधाधुंध रफ्तार से हाईवे पर दौड़ते हैं। सोमवार को जिस हादसे में नेत्रपाल की मौत हुई, उसके पीछे भी यही वजह बताई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जाम से निकले वाहन की गति काफी तेज थी। नेत्रपाल की बाइक सामने आई तो उसके ड्राइवर ने ब्रेक तक नहीं लगाए और उनकी बाइक को रौंदता हुआ निकल गया।

भाई बोला- हाईवे बन गया होता तो न जाती नेत्रपाल की जान
नेत्रपाल के चचेरे भाई सूरज कश्यप ने थाना फतेहगंज पूर्वी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटनास्थल पर पहुंचे नेत्रपाल के परिवार के लोगों का कहना था कि अगर हाईवे का निर्माण पूरा हो गया होता और यहां रोज-रोज जाम न लगता तो नेत्रपाल को कसरक लिंक मार्ग से आने की जरूरत नहीं पड़ती और हादसा भी नहीं होता। अफसरों की लापरवाही ने ही उनके भाई की जान ले ली।
विज्ञापन


कई जिंदगी पर भारी पड़ चुका है हाईवे का अधूरा निर्माण
लखनऊ हाईवे के अधूरे निर्माण की वजह से सड़क बेहद खराब हो चुकी है और इस वजह से यहां हादसों में जान जाना आम बात है। हाल ही में 21 सितंबर को हल्द्वानी के गांव कटघरिया निवासी मैना देवी अपने बेटे के साथ तिलहर से लौट रही थीं। हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे गड्ढे में पहिया जाने से वह बाइक से उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरीं और उनकी मौत हो गई। इससे पहले फरीदपुर के गांव पचोमी निवासी नईमा की भी मौत हो गई थी। वह अपने बेटे रसीद के साथ बाइक से तिलहर में अपने मायके जा रही थीं। हुलासनगरा के पास गड्ढाें में पानी भरा होने से बाइक फिसली तो नईमा गिर पड़ीं जिसके बाद पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें