फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की कॉल पर पहुंचे युवक की बिगड़ी हालत: बहन के देवर से है इश्क, मिलने के बहाने बुलाया... फिर मच गया बवाल

Sat, 18 Nov 2023 10:27 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

युवती बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी अपनी बहन के देवर से प्रेम करती थी। इसकी भनक दोनों के परिवारों को थी। दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे, लेकिन युवक की एक हरकत परिजन गुस्से में थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के गुलड़िया क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी को उसके साथ चलने की बात कहकर बुला लिया। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने उसकी खूब पिटाई की और बाजार घुमाया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवती के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन

मामला सिरौली थाना क्षेत्र का है। एक गांव की युवती बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी अपनी बहन के देवर से प्रेम करती थी। इसकी भनक दोनों के परिवारों को थी। दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे। आरोप है कि युवक ने कुछ दिन पहले प्रेमिका के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इसकी रिपोर्ट युवती के परिजनों ने थाना सिरौली में दर्ज कराई। इस बीच दोनों में बातचीत होती रही। शुक्रवार को युवती के परिजनों ने उससे यह कहकर युवक को फोन कराया कि गुलड़िया बाजार तक आ जाओ और वह उसके साथ चली जाएगी।
विज्ञापन

इस पर युवक गुलड़िया बाजार आ गया। इधर, युवती के परिजन पहले से मौके की तलाश में बैठे थे। उन्होंने युवक को पकड़कर खूब पीटा और बाजार में घुमाया। देर शाम को युवक को बड़गांव पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी पुलिस ने युवक को थाने भेज दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार ने बताया कि युवक की तरफ से तहरीर दी जा रही है, उसी के अनुसार मुकदमा लिख कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें