फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार, शादी और धोखा...पंजाब से दौड़ी चली आई प्रेम दीवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। स्थानीय युवक के साथ प्यार और शादी करके पंजाब की युवती धोखा खा बैठी। संग जीने-मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी ने पिस्टल खरीदने के नाम पर प्रेमिका से तीन लाख रुपये लिए और चला आया। उसे तलाशती युवती उसके घर गई तो परिवारवालों ने उसे भगा दिया। पीड़ित युवती ने कुंवरगांव थाने आकर प्रेमी की शिकायत की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती मूल रूप से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी है लेकिन वह अपने परिवार के साथ पंजाब के होशियारपुर जिले में रहती है। युवती के मुताबिक साल 2016 में वह कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी में आई। तभी उसकी मुलाकात थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। युवक सामान्य जाति का है। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान एक दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और उसके बाद बातचीत शुरू हो गई। फिर एक-दूसरे से प्यार हो गया। युवक उससे मिलने होशियारपुर जिला पहुंचा। जहां वह कुछ दिन उसके साथ रहा। फिर उन्होंने साल 2019 में वहीं एक मंदिर में शादी कर ली। जब भी युवती उसके घर जाने को कहती तो युवक बहाना बनाकर टाल जाता। कुछ दिन उसने भी होशियारपुर जिले में काम किया। वहीं युवती के साथ रहा। कुछ दिन पहले उसने युवती से पिस्टल खरीदने लेने के लिए तीन लाख रुपये लिए। बोला जब वह लाइसेंस बनवाकर पिस्टल खरीद लेगा। उसके बाद रुपये लौटा देगा। रुपये लेने के बाद युवक वहां से चला आया और फिर उसने युवती से बात करना भी बंद कर दिया।
करीब एक माह पहले युवती उसके घर आई थी। तब परिवार वालों ने उसे बाहर निकाल दिया। रविवार को युवती फिर उसके घर अपने परिवार वालों के साथ पहुंची। उसके परिवार वालों ने युवती को रहने नहीं दिया। अनुसूचित जाति का बताकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। अब युवती ने मंगलवार को थाने आकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पीड़ित युवती की तहरीर पर थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया है। आरोपों की सत्यता के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें