फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से लूटपाट के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में हुई लूटपाट की घटना के मामले में अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। दूसरे दिन एसओजी टीम ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की। तमाम लोगों से जानकारी भी जुटाई लेकिन देर शाम तक पुलिस के हत्थे कुछ नहीं लगा। नवागत सीओ शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार शाम कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीपुर-आसफपुर रोड पर पुरुआ खेड़ा गांव के नजदीक बाइक सवार चार बदमाशों ने सराफा व्यापारी मनोज रस्तोगी और दुकानदार मनोज कुमार सिंह से लूटपाट की थी। दोनों लोग लक्ष्मीपुर से अपनी दुकानें बंद करके चंदौसी घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी, जो मनोज कुमार सिंह का कान चीरती हुई निकल गई। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई थी। जहां देर रात उनका उपचार कराया गया और उनसे जानकारी ली गई। उसके बाद दोनों लोग अपने-अपने घर चले गए। इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
मंगलवार को एसओजी टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लक्ष्मीपुर-आसफपुर रोड से गुजर रहे तमाम लोगों से पूछताछ की। इस दौरान दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो वह रेलवे लाइन पार करके भाग गए। देर शाम तक टीम इलाके में छानबीन करती रही लेकिन पुलिस को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

-
सात साल पहले भी हुई थी सराफ से लूटपाट
सराफा व्यापारी मनोज रस्तोगी से सात साल पहले भी लूटपाट हुई थी। साल 2014 में मनोज रस्तोगी अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। वह उस समय ट्रेन से चंदौसी से आते जाते थे। वह लक्ष्मीपुर से एक तांगे पर बैठकर दबतोरी जा रहे थे। तभी बदमाशों ने तांगा रोककर उनसे लूटपाट की थी।
-
सोमवार रात दोनों लोग कोतवाली आए थे लेकिन उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। वह ये लिखकर दे गए हैं कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। वह अपने परिवार वालों से परामर्श करेंगे। उसके बाद आने को कहा है। इसके बावजूद हम मामले की जांच करा रहे हैं। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

- शक्ति सिंह, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें