नियमित ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्री
घर पहुंचने की जल्दी में इन दिनों यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। शनिवार को ज्यादातर शिकायतें ट्रेनों के कोचों में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को लेकर रहीं। शिकायतें आने के बाद कुछ ट्रेनों को मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर स्टेशनों पर रोककर जांच की गई तो पाया गया कि कोचों में अतिरिक्त भीड़ के रूप में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री हैं। ऐसे में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।