फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: पीलीभीत में थमा चुनाव प्रचार... 19 अप्रैल को मतदान, नेपाल सीमा सील, चौकसी बढ़ी

Wed, 17 Apr 2024 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर बुधवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जनपद से लगी नेपाल सीमा भी सील कर दी गई है। मतदान समाप्ति तक आवाजाही बंद रहेगी।  
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर मौजूद एसएसबी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पीलीभीत जनपद से लगी नेपाल सीमा सील कर दी गई है। मंगलवार को सीमा पर एसएसबी के साथ पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक सीमा पर आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान सीमा पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। 

विज्ञापन


लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए पीलीभीत में 19 अप्रैल को मतदान है। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद से लगी नेपाल सीमा को 16 अप्रैल की शाम पांच बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक सील किया जाएगा। 

चेकपोस्ट पर नहीं हो रही वाहनों की जांच
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सीमाओं पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश हैं। इसके बावजूद मझोला में उत्तराखंड से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहन चालक बेरोकटोक प्रवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव: बरेली मंडल की ईवीएम में नहीं दिखेगा 'हाथ' का चिह्न, आजादी के बाद पहली बार हो रहा ऐसा

आला अधिकारियों की ओर से चेकपोस्ट पर लगाए गए कर्मचारी किनारे बैठकर आराम फरमाते नजर आते हैं। ऐसे में अन्य राज्यों से आवाजाही करने वाले वाहनों पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं है। जबकि हाल ही में नानकमत्ता में डेरा प्रमुख की हत्या करने वाले शूटर इसी रास्ते से होकर अन्य राज्यों को भागने में सफल हुए थे।

विज्ञापन

शाम पांच बजे थम गया चुनाव प्रचार 
19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर बुधवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। इससे पहले नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया था। गांवों से लेकर शहर तक चुनाव का शोर सुनाई दे रहा था। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया है। अब प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें